ऑटो चोर गिरफ्तार, 2 लाख का चोरी का वाहन बरामद

भोपाल।राजधानी के शाहजहांनाबाद थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक बड़े मामले का पर्दाफाश करते हुए एक शातिर ऑटो चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी का एक तीन पहिया ऑटो (ऑटो रिक्शा) बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 2,00,000 रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार चोर, जिसकी पहचान सलमान खान उर्फ काला के रूप में हुई है, निशातपुरा थाना क्षेत्र में दर्ज कई मामलों में फरार चल रहा था और उसके खिलाफ स्थायी वारंट भी जारी था। पुलिस के अनुसार, सलमान खान भोपाल शहर का एक आदतन अपराधी है और निशातपुरा थाने का सूचीबद्ध निगरानी बदमाश भी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर आरोपी को वाहन चैकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया. जिसके कब्जे से पुलिस ने शाहजहांनाबाद इलाके से चोरी किया गया ऑटो वाहन क्रमांक MP/04/ZZ/1820 बरामद किया गया। जांच के दौरान यह भी पता चला कि आरोपी सलमान खान निशातपुरा थाने में लंबित एक स्थायी वारंट में फरार चल रहा था। इसके बाद उसे निशातपुरा के लंबित स्थायी वारंट में भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

Next Post

मार्केट साइकल को बेहतर तरीक़े से कैसे नैविगेट करें?

Thu May 22 , 2025
लेखक: एमएल श्रीनाथ, प्रोडक्ट मैनेजर, डीएसपी म्यूचुअल फ़ंड इक्विटी मार्केट कई चरणों से गुज़रते हैं – वे बढ़ते हैं, ऊँचाई हासिल करते हैं, नीचे गिरते हैं और बाहर हो जाते हैं। और इन्हें नैविगेट करना एक चुनौतीपूर्ण काम हो सकता है। अगर हम सहजता से इसके बारे में सोचते हैं, […]

You May Like