दो ई रिक्शा ले गए चोर

जबलपुर: बेलबाग थाना क्षेत्र से चोर दो ई रिक्शा चुराकर ले गए। पुलिस के मुताबिक नरेश विश्वकर्मा 52 वर्ष निवासी भानतलैया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी आदित्य ई रिक्शा चार्जिंग प्वाइंट के नाम से उसकी दुकान भानतलैया शराब दुकान के पास है, चार्जिंग के लिये मोनू बेन ई रिक्शा क्रमांक एमपी 20 जेड क्यू 5036 उसकी दुकान मे चार्जिंग के लिये लाया था, दुकान के बाहर खड़ा कर दिया था जिसे चोर चुराकर ले गया। इसी प्रकार पप्पन सोनकर का ई रिक्शा क्रमांक एमपी 20 आर ए 0599 भी चोर चुराकर ले गए है

Next Post

प्रताडि़त करने वाले दहेज लोभियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज

Wed Oct 29 , 2025
जबलपुर: तिलवारा थाना अंतर्गत शास्त्रीनगर में रहने वाली महिला को दहेज के लिए प्रताडि़त करने वाले आरोपी पति, सास, ससुर, ननद, नंदोई के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि श्रीमति अम्रता शर्मा 21 वर्ष निवासी श्रीराम कालोनी शास्त्रीनगर ने लिखित शिकायत की कि उसकी […]

You May Like