​ब्रिक्स सम्मेलन की तैयारी: सिटी बस में सवार होकर व्यवस्थाएं देखने निकले इंदौर के कलेक्टर और कमिश्नर

इंदौर: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की पहल का असर अब प्रशासनिक अमले में भी दिखाई देने लगा है। आगामी 9 से 13 जून तक इंदौर में आयोजित होने वाले ब्रिक्स सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने कलेक्टर शिवम वर्मा, पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह सहित सभी वरिष्ठ अधिकारी सिटी बस से निकले।

अधिकारियों ने एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक सिटी बस में सफर कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान सड़क, यातायात, सुरक्षा, साफ-सफाई और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया गया।

प्रशासन का कहना है कि ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान देश-विदेश से आने वाले प्रतिनिधियों के लिए बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर अधिकारी लगातार तैयारियों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

Next Post

भीषण गर्मी में सावधानी बरतें, सीएम डॉ यादव ने प्रदेशवासियों से की अपील

Fri May 29 , 2026
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने ग्रीष्मकाल में प्रदेश में बढ़ते तापमान और तेज गर्मी को देखते हुए नागरिकों से स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कहा कि अत्यधिक गर्मी के दौरान लापरवाही स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव डाल सकती है, इसलिए […]

You May Like