भीषण गर्मी में सावधानी बरतें, सीएम डॉ यादव ने प्रदेशवासियों से की अपील

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने ग्रीष्मकाल में प्रदेश में बढ़ते तापमान और तेज गर्मी को देखते हुए नागरिकों से स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कहा कि अत्यधिक गर्मी के दौरान लापरवाही स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव डाल सकती है, इसलिए सभी लोग आवश्यक बचाव उपाय अपनाएं।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने प्रदेशवासियों से पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, तेज धूप में अनावश्यक बाहर निकलने से बचने, हल्के एवं सूती कपड़े पहनने तथा बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सावधानी और जागरूकता से गर्मीजनित बीमारियों से बचाव संभव है।

Next Post

7 दिन में 880 बसों पर कार्रवाई, कई में फर्स्ट एड और फायर सिस्टम फेल

Fri May 29 , 2026
इंदौर:यातायात पुलिस ने 7 दिन के विशेष अभियान में 880 यात्री बसों की जांच कर बड़ी संख्या में खामियां उजागर की हैं. कई बसों में फर्स्ट एड बॉक्स और फायर उपकरण खराब या एक्सपायर मिले.21 से 27 मई तक चलाए गए अभियान में यातायात पुलिस ने शहर के चारों जोन […]

You May Like