5 लाख 33 हजार से अधिक पर्यटक पहुंचे व्हाइट टाइगर सफारी


सतना/मैहर:मैहर जिले के मुकुंदपुर स्थित महाराजा मार्तंड सिंह जूदेव व्हाइट टाइगर सफारी एण्ड जू में वर्ष 2024-25 और 2025 नवंबर माह तक 5 लाख 33 हजार 376 पर्यटकों ने विजिट किया। पिछले दो वर्षों में इन पर्यटकों में से वर्ष 2024-25 में 76 तथा वर्ष 2025-26 में नवंबर तक 35 विदेशी पर्यटकों ने टाइगर सफारी पहुंचकर वन्य जीवों का दीदार किया।

व्हाइट टाइगर सफारी एण्ड जू की प्रभारी अधिकारी कीर्ति रामेश्वर टेकाम ने बताया कि वर्ष 2024-25 में 3 लाख 42 हजार 495 पर्यटक व्हाइट टाइगर सफारी पहुंचे और इनसे सफारी को 1 करोड़ 86 लाख 16 हजार 375 रूपये की आय हुई। इसी प्रकार वर्ष 2025-26 (नवंबर माह तक) में 2 लाख 10 हजार 881 पर्यटक टाइगर सफारी पहुंचे और इनसे 1 करोड़ 20 लाख 17 हजार 815 रुपए की आय प्राप्त हुई।

Next Post

स्नूकर क्लब में युवक पर जानलेवा हमला, फरार आरोपी की तलाश

Thu Dec 18 , 2025
भोपाल: कोहेफिजा थाना क्षेत्र में संचालित एक स्नूकर क्लब में नुकीले हथियार से एक युवक पर जानलेवा हमला हुआ. लालघाटी में चल रहे क्लब में हुई इस वारदात का वीडियो भी सामने आया है. मामला पुरानी रंजिश को लेकर बताया जा रहा है. पुलिस ने मामले की जानकारी सामने आने […]

You May Like