रुपया 12 पैसे मजबूत

मुंबई, 27 मई (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में बुधवार को रुपया 12.50 पैसे मजबूत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 95.58 रुपये का बोला गया।

पिछले कारोबारी दिवस पर भारतीय मुद्रा 44.50 पैसे टूटकर 95.7050 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

रुपया आज 10 पैसे की मजबूती के साथ 95.60 रुपये प्रति डॉलर पर खुला, लेकिन तुरंत गिरावट में चला गया। बीच कारोबार में 95.79 रुपये प्रति डॉलर तक गिरने के बाद बाजार बंद होने से पहले दोबारा वापसी करता हुआ 95.58 रुपये प्रति डॉलर तक चढ़ा और उसी स्तर पर बंद हुआ।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में रही नरमी से रुपये को समर्थन मिला। कच्चे तेल का मानक ब्रेंट क्रूड वायदा आज चार प्रतिशत टूटकर 96 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया।

दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर सूचकांक में 0.1 प्रतिशत की गिरावट से भी रुपया मजबूत हुआ है। हालांकि विदेशी संस्थागत निवेशकों के भारतीय पूंजी बाजार से पैसे निकालने से भारतीय मुद्रा की बढ़त सीमित रही।

 

 

 

Next Post

सेल का "स्मार्ट डिजिटल क्लासरूम" के लिए एडसिल से करार

Wed May 27 , 2026
नयी दिल्ली, 27 मई (वार्ता) सार्वजनिक क्षेत्र की सबसे बड़ी इस्पात उत्पादक भारतीय इस्पात प्राधिकरण लिमिटेड (सेल) और एडसिल (इंडिया) ने समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किये हैं। सेल केंद्रीय इस्पात मंत्रालय के अधीनस्थ महारत्न कंपनी है जबकि एडसिल शिक्षा मंत्रालय के […]

You May Like