किन्नर के घर में घुसकर 15 तोला सोना और 3 लाख नगदी की डकैती

मुरैना: जिले से डकैती का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बदमाशों ने किन्नर के घर में घुसकर हथियार की नोक पर डकैती कर ली। बदमाश घर से 15 तोला सोना और 3 लाख रुपए नगद लेकर फरार हो गए। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पूरा मामला मुरैना के खजूरी रोड का है। हथियारबंद बदमाश पूरी तैयारी के साथ आए थे। बदमाशों ने राबिया किन्नर के घर का ताला कटर से काटा और फिर उसके घर में घुस गए।

बदमाशों ने राबिया किन्नर को हथियार की नोक पर बंधक बनाकर घर में रखे 15 तोला सोना और 3 लाख रुपए लेकर फरार हो गए। इस पूरे घटना की सूचना किन्नर ने पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए हैं। अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, साथ ही उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।

Next Post

खेल उत्साह और एकता का उत्सव: लखेरा

Mon Jan 19 , 2026
भैरुंदा। नगर के युवाओं द्वारा डबल विकेट टूर्नामेंट का मुख्य समापन मुख्य अतिथि राजेश लखेरा एवं महेन्द्र परिहार की उपस्थिति में किया गया. इस मौके पर श्री लखेरा ने कहा कि खेल उत्साह और एकता का उत्सव है. नगर स्तर पर ऐसे खेल आयोजनों से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने […]

You May Like