भैरुंदा। नगर के युवाओं द्वारा डबल विकेट टूर्नामेंट का मुख्य समापन मुख्य अतिथि राजेश लखेरा एवं महेन्द्र परिहार की उपस्थिति में किया गया.
इस मौके पर श्री लखेरा ने कहा कि खेल उत्साह और एकता का उत्सव है. नगर स्तर पर ऐसे खेल आयोजनों से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है. खेल न केवल शारीरिक विकास करता है, बल्कि इससे अनुशासन, टीम भावना और भाईचारे को भी बढ़ावा मिलता है. इस मौके पर उन्होंने सभी खिलाडिय़ों, विजेता और उपविजेता टीमों को बधाई दी. कार्यक्रम के दौरान महेंद्र सिंह परिहार ने कहा कि हमारे युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला. निश्चित ही आगामी दिनों में यह जिला व प्रदेश स्तर पर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर तहसील का नाम ऊंचा करेंगे. आयोजक टीम के फिरोज खान ने बताया कि इस मैदान पर पहले भी डबल विकेट क्रिकेट टूर्नामेंट सफलतापूर्वक कराए जा चुके हैं. इस बार टूर्नामेंट को लेकर टीमों में खासा उत्साह रहा. 32 टीमों ने टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए अपनी एंट्री कराई थी हमारे सभी प्रायोजकों और सहयोगियों का भी हम आभार व्यक्त करते हैं. इस अवसर पर राजा राठौर, गोलू जेमनी, आशु दुबे, राजा शर्मा सहित अन्य अतिथि उपस्थित थे.
