![]()
नरसिंहपुर, 02 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के ठेमी थाना क्षेत्र के झामर गांव निवासी एक ग्रामीण का शव रेलवे ट्रैक से बरामद किया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार 65 वर्षीय ग्रामीण रेवाराम लोधी का शव कल रेलवे ट्रैक से बरामद किया गया। वह शुक्रवार काे खेत पर जाने को कहकर घर से निकला था। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।
