भोपाल मेट्रो स्टेशनों पर बिना टिकट यात्रा पर रोक, लगेंगे अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक गेट

भोपाल: राजधानी में मेट्रो रेलवे स्टेशन को अत्याधुनिक मशीनों से तैयार करने के लिए कार्य शुरू हो गया है। इसके लिए प्लेटफार्म पर जाने के लिए इलेक्टॉनिक गेट लगाने का अनुबंध दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन से अनुबंध हो चुका. एक स्टेशन पर इसकी शुरूआत हो चुकी है. विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार भोपाल और इंदौर मेट्रो रेल के स्टेशन को बिना टिकिट यात्रा करने वालों को रोकने के लिए नये कदम उठाए जो रहे हैं। इसके लिए नई दिल्ली में के मेट्रो स्टेशन की तरह विशेष व्यवस्था की जा रही है. जिससे कोई भी यात्री प्लेटफार्म पर बिना टिकिट ना जा सके और साथ ही बाहर भी ना आ सके।
सुभाष नगर स्टेशन पर कार्य शुरू
इलेक्टॉनिक गेट लगाने की शुरुआत मेट्रो स्टेशन सुभाष नगर से की जा रही है. यहां पर दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के द्वारा काम शुरू कर दिया गया है. यहां पर सभी आने एवं जाने के द्वार पर यह मशीन लगाई जा रही है. जो सेंसर युक्त होगी . इस मशीन पर टिकिट के रूप में टोकन रहेगा जिसे गेट खोलने के लिए सेंसर पर टच करने पर ही खुलेगा.
टोकन भी इलेक्टॉनिक मशीन से ऑपरेट होगा
मेट्रो स्टेशन पर गेट लगने के बाद टोकन शुरू किया जाएगा. उसका संबंध गेट पर लगी मशीनों से होगा उसको गेट पर लगाने से गेट खुलेगा और निकलने के लिए उसको गेट पर टोकन को डालना होगा उसके बाद ही गेट खुलेगा .
आठों स्टेशनों पर लगेंगे गेट
मेट्रो रेल अभी सिर्फ सुभाष नगर से एम्स तक ही संचालिक हो रही है. इन दोनों स्टेशनों के बीच 6 स्टेशन बने हुए हैं केन्द्रीय विद्यालय, एमपी नगर, बोर्ड ऑफिस चौराहा, रानी कमलापति स्टेशन,डीआरम ऑफिस, अल्का पुरी, सभी स्टेशनों पर इस तरह की व्यवस्था की जाएगी.
तीन महिने में होगा पूरा कार्य
मेट्रो रेल के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन से पिछले माह अनुबंध हुआ था जिसका कार्य सुभाष नगर से शुरू हो गया है. तीन महिने में सभी स्टेशनों पर यह कार्य पूरा हो जाने की संभावना है.

Next Post

ग्वालियर मेले से अपहृत 1 साल का मासूम 3 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्त में

Tue Jan 20 , 2026
ग्वालियर:व्यापार मेले की रौनक के बीच उस वक्त हड़कंप मच गया जब खिलौना व्यापारी मोनिका जोशी का 1 वर्षीय पुत्र यश अचानक गायब हो गया। सूचना मिलते ही ग्वालियर पुलिस ने संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। मेला प्रभारी एसडीओपी मनीष यादव, सीएसपी अतुल सोनी और क्राइम ब्रांच सहित थानों की […]

You May Like