चोर ने रहवासियों पर चलाए पत्थर, दीवाल से कूदा‌, हुआ घायल

जबलपुर। मझैाली थाना अंतर्गत कांकरदेही में केबल वायर काट रहे चोर को रहवासी पकड़ने पहुंचे तो युवक ने उन पर पत्थर चला दिए, उसके बाद दीवार कूद कर भागने लगा और अनियंत्रित होकर गिर गया जिससे उसे चोटें आ गई, बाद में आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को अभिराज सिंह राजपूत 40 वर्ष निवासी ग्राम कांकरदेही स्थानीय जनों के साथ एक युवक को चुराये हुये लगभग 70 फिट केवल वायर सहित पकड़कर लाया एवं रिपोर्ट दर्ज कराई कि रात लगभग 9-30 बजे कांकरदेही के बगल में एक युवक खेत मे सबमर्सियल मोटर की वायर काट रहा था, वह मोेहल्ले के परमू भूमिया, आकाश यादव, महेश भूमिया, दिप्पू भुमिया के साथ सामुदायिक भवन के पास पहुचा, मोटर सायकल वाला लड़का वहां से भागने लगा, पकड़ने का प्रयास किया जो भाग गया, जो लड़का वायर काट रहा था, जिसे पकड़ने के लिये गये तो पत्थर फेंकने लगा और दीवाल से केबल वायर लेकर कूदा, जिसके पैर में चोट आ गई, जिसने नाम मोह. सिकंदर मंसूरी 26 वर्ष निवासी पंचमपुरा कटंगी बताया। कूदने से वायें पैर के घुटने एवं सिर में चोट आ गयी है।

Next Post

मानवता की मिसाल : किराना संचालक ने गुमशुदा बुजुर्ग को दिलाया परिजनों का सहारा

Fri Aug 29 , 2025
देवास। मानवता आज भी जिंदा है… इसका उदाहरण राजस्थान के अजमेर जिले में सामने आया, जहाँ एक किराना दुकान संचालक ने मानसिक रूप से कमजोर बुजुर्ग को न केवल सहारा दिया बल्कि सोशल मीडिया और पुलिस की मदद से उनके परिजनों तक भी पहुँचा दिया। देवास जिले के थाना टोंक […]

You May Like