भिंड:संत कृपाल रुहानी मिशन द्वारा शहर के कम्युनिटी हॉल के सामने मेडिकल कॉलेज के लिए आवंटित जमीन पर आज गुरुवार को आध्यात्मिक संत राजिंदर सिंह महाराज के सत्संग प्रवचन का आयोजन हो रहा है। इस आयोजन के चलते यातायात पुलिस द्वारा शहर का ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। डायवर्ट रूट में इटावा, ग्वालियर, लहार और अटेर से आने वाले भारी वाहनों का 10 घंटे तक शहर में प्रवेश बंद रहेगा।
आध्यात्मिक संत राजिंदर सिंह के आज गुरुवार को बाइपास रोड स्थित कम्युनिटी हॉल के सामने सत्संग प्रवचन हो रहे है। सावन कृपाल रुहानी मिशन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में भिंड सहित देश विदेश से हजारों की संख्या में श्रद्धालु आए हैं। सत्संग एवं प्रवचन के साथ ध्यान अभ्यास, आध्यात्मिक दीक्षा कार्यक्रम आयोजित होंगे। सत्संग कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कल बुधवार दोपहर से ही अनुयायियों के पहुंचने का सिलसिला शुरु हो गया। इस बीच कार्यक्रम आयोजन समिति द्वारा आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं के ठहरने के इंतजाम के साथ मेडिकल सुविधाओं का भी इंतजाम किया है।
