बढ़ते तापमान के मद्देनजर कलेक्टर ने जारी किया आदेश

जबलपुर: कलेक्टर दीपक सक्सेना ने तापमान में लगातार हो रही वृद्धि और इसका विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ने की संभावना को देखते हुये जिले में स्थित सभी विद्यालयों के समय में परिवर्तन किया है। कलेक्टर द्वारा आदेश में स्पष्ट किया गया है कि जिले में स्थित सभी शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई, आईसीएसई और नवोदय विद्यालय अब सुबह 7 बजे से दोपहर एक बजे तक लगेंगे।

विद्यालयों के समय में परिवर्तन करने जारी किया गया यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है और 30 अप्रैल तक प्रभावी रहेगा। आदेश के मुताबिक परीक्षाएं एवं मूल्यांकन कार्य निर्धारित समय अनुसार ही होंगे।

Next Post

ओलंपिक क्रिकेट में पुरुष और महिला वर्ग में छह-छह टीमें लेंगी हिस्सा

Thu Apr 10 , 2025
दुबई 10 अप्रैल (वार्ता) लॉस एंजेलिस 2028 ओलंपिक में शामिल की गई क्रिकेट प्रतियोगिता में पुरुष और महिला वर्ग की छह -छह टीमें हिस्सा लेंगी । बुधवार को जारी आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 में होने वाले क्रिकेट मुकाबलों के लिए प्रत्येक श्रेणी के लिए कुल 90 […]

You May Like