SIR को लेकर SDM ने किया औचक निरीक्षण, BLO से की मुलाकात

बनखेड़ी: SIR के गहन पुनरीक्षण कार्य को गति देने के उद्देश्य से SDM आक़िफ़ खान लगातार गांव-गांव तथा विभिन्न बूथों पर औचक निरीक्षण कर रहे हैं। इसी क्रम में वे ग्राम माल्हनवाड़ा के बूथ क्रमांक 260, 261 एवं 262 पर पहुंचे, जहाँ उन्होंने बीएलओ से कार्य की प्रगति की जानकारी ली।SDM ने बीएलओ को निर्देश देते हुए कहा कि कार्य निर्धारित समय-सीमा में हर हाल में पूरा होना चाहिए। यदि किसी प्रकार की समस्या आती है, तो तुरंत उन्हें अवगत कराया जाए।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बीएलओ के सहयोग में ग्राम कोटवार, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता एवं अन्य जिम्मेदार भी सक्रिय रूप से अपनी भूमिका निभाएँ।
उन्होंने यह निर्देशित किया कि प्रतिदिन 100 से कम कार्य किसी भी स्थिति में नहीं होना चाहिए तथा परसों तक संपूर्ण कार्य पूर्ण कर लिया जाए।निरीक्षण के दौरान SDM आक़िफ़ खान ने विशेष रूप से कहा कि महिलाओं तक पहुँच बढ़ाई जाए, क्योंकि अधिकांश महिलाओं के पास मोबाइल नंबर उपलब्ध होते हैं। उन्होंने निरंतर लोगों से संपर्क करने, जानकारी एकत्रित करने और जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।

इस दौरान यह भी बताया गया कि SIR कार्य के चलते महिला कर्मचारियों को रात 8–9 बजे तक काम करना पड़ रहा है, जिससे उन्हें कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।SDM ने सख़्त चेतावनी देते हुए कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिकायत उनके पास नहीं आनी चाहिए।
इस अवसर पर उपस्थित:
बीएलओ हरिबाई नरवरे, खिलादीराम पटेल, घनश्याम साहू, SIR सुपरवाइजर सुरेन्द्र नागेश, एवं ग्राम कोटवार सोम मेहरा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आशा कार्यकर्ता उपस्थित रही।

Next Post

फाँसी की सज़ा के बाद बांग्लादेश ने भारत से माँगी शेख हसीना: मोहम्मद यूनुस सरकार ने भेजा आधिकारिक पत्र; भारत की प्रतिक्रिया पर सस्पेंस

Mon Nov 24 , 2025
नई दिल्ली, 24 नवंबर, 2025: मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने एक बार फिर भारत को औपचारिक तौर पर पत्र भेजकर पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को ढाका के हवाले करने की मांग की है। दिल्ली स्थित बांग्लादेश उच्चायोग ने यह डिप्लोमैटिक नोट भारत के विदेश मंत्रालय […]

You May Like