
शाजापुर। प्रशासन ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है.
कलेक्टर कार्यालय द्वारा जारी पत्र के अनुसार माध्यमिक शिक्षा मंडल, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड के द्वारा संचालित सभी शासकीय और अशासकीय स्कूलों की नर्सरी से लेकर 12वीं तक की कक्षाओं का संचालन अब सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक ही किया जाएगा. इसके अतिरिक्त परीक्षा एवं मूल्यांकन कार्य यथावत होते रहेंगे.
महिला बाल विकास विभाग ने भी बदला आंगनवाड़ी का समय
वहीं ग्रीष्म ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए जिले की आंगनवाड़ी केन्द्रों के संचालन समय में भी परिवर्तन किया गया है. जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी सुश्री नीलम चौहान ने बताया कि बच्चों को लू के प्रकोप से बचाव को ध्यान में रखते हुए आगामी आदेश तक जिले की समस्त 1054 आंगनवाड़ी केन्द्रों के संचालन का समय सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक एवं रिकॉर्ड संधारण, गृह भेंट तथा अन्य कार्य हेतु समय दोपहर 12 से 3 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है.
