संगठन सृजन अभियान से चुनी जाएगी कांग्रेस की नई जिला कमेटी

सतना। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन सृजन अभियान के पर्यवेक्षक अनिल चौधरी गुरुवार को सतना पहुंचे और कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी द्वारा शुरू किए गए इस अभियान का उद्देश्य समर्पित और विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को संगठन में जिम्मेदारी देना है। उन्होंने कहा कि नियुक्तियों में पारदर्शिता लाने और आम कार्यकर्ता की सहमति से संगठन का निर्माण किया जाएगा। भाजपा पर निशाना साधते हुए चौधरी ने कहा कि देश की जमीनी सच्चाई को छिपाने के लिए मुद्दों से भटकाया जा रहा है। जातिगत जनगणना पर सरकार की मजबूरी भी उजागर हुई है।

चौधरी ने 17 जून तक सतना में रहकर सभी ब्लॉकों में जाकर कार्यकर्ताओं से सीधी बातचीत करने की बात कही। इस दौरान कांग्रेस नेताओं में जिलाध्यक्षों को लेकर असंतोष भी दिखा। कुछ कार्यकर्ताओं ने दोनों जिलाध्यक्षों को “अंगद का पैर” बताया, जिनका हटना मुश्किल माना जा रहा है। प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया से ज्यादा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी से अव्यवस्था का माहौल बन गया।

Next Post

बहुती और त्योंथर फ्लो सिंचाई परियोजना का कार्य 31 अक्टूबर तक पूरा करें

Thu Jun 12 , 2025
रीवा। कमिश्नर बीएस जामोद ने कमिश्नर कार्यालय में आयोजित बैठक में संभाग की प्रमुख सिंचाई परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की. उन्होंने जल संसाधन विभाग और निर्माण एजेंसियों को निर्देश दिए कि बहुती, त्योंथर फ्लो और माइक्रो सिंचाई परियोजनाएं 31 अक्टूबर तक पूर्ण करें ताकि रबी फसल के लिए किसानों […]

You May Like