भोपाल: राजधानी में बजरिया थाना पुलिस ने क्षेत्र में जुए के अड्डे पर छापामार कार्रवाई की है. पुलिस की कार्रवाई में तीन जुआरियों को पकड़ा गया है. पुलिस जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मशहूर जुआरी रूसी के अड्डे पर कार्रवाई की गई. आरोपी रूसी बजरिया क्षेत्र में सबसे बड़ा जुआ अड्ड़ा चलाता था.
पुलिस को मामले की जानकारी मिलने पर आरोपी के ठिकाने पर दाबिश दी गई. देर रात को जैसे ही जुए का खेल शुरू हुआ. वैसे ही मौके पर पहले से मौजूद पुलिस ने घेराबंदी करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. आरोप है कि रूसी नाम का आरोपी यहां पर लोगों को बुला कर जुआ खेलवाने का काम बहुत दिनों से कर रहा था. इसके बदले में वह मोटा मुनाफा भी कमा रहा था.
