रेशम की डोर में सिमटा भाई-बहन का प्यार 

सीहोर। भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को सीहोर सहित जिलेभर में पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया. दिन में हुई बारिश भी बहनों के उत्साह को कम नहीं कर सकी. बहनें अपने भाइयों की कलाई पर प्रेम की डोर बांधने के लिए सज-धजकर पहुंचीं. वहीं भाइयों ने भी अपनी लाड़ली बहनों को उपहार भेंट कर जीवन भर उनकी रक्षा करने का संकल्प दोहराया.

रक्षाबंधन को लेकर सुबह से ही घरों में उत्सव का माहौल नजर आया. शुभ मुर्हूत में बहनों ने पूजा की थाली सजाकर भाई के माथे पर तिलक लगाया और आरती उतारकर उसकी कलाई पर राखी बांधी. भाई ने भी बहन को उपहार देकर उसके सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया. कई परिवारों में दूर रहने वाली बहनें भी पर्व मनाने के लिए अपने मायके पहुंचीं, जिससे घरों में लंबे समय बाद मिलन की खुशियां दिखाई दीं.

रक्षाबंधन के पावन अवसर पर मिठाई की दुकानों पर भी दिनभर ग्राहकों की आवाजाही बनी रही. भाइयों ने बहनों का मुंह मीठा कराने के लिए तरह-तरह की मिठाइयां खरीदीं. खास तौर पर फैनी और घेवर की मांग देखने को मिली. मिठाई दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ के चलते दुकानदार दिनभर व्यस्त नजर आए. वहीं शाम को भी बाजार में अपेक्षाकृत रौनक बनी रही.

रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई बहन के रिश्ते में स्नेह, विश्वास और जिम्मेदारी को मजबूत करने का अवसर भी है. बारिशके बीच भी जिलेभर में बहनों के चेहरे पर भाई की कलाई सजाने की खुशी और भाइयों के मन में बहन की खुशियों की चिंता साफ दिखाई दी. यही भाव इस पर्व को खास बनाता है. जां बहनें आज नहीं आ सकीं वह जन्माष्टमी तक आकर भाईयों को राखी बांध सकेंगी.

राखी की दुकानों पर रही जबरदस्त रौनक

रक्षाबंधन से पहले ही शहर के प्रमुख बाजार रंग-बिरंगी राखियों से सज गए थे। पर्व के दिन भी राखी की दुकानों पर बहनों की भीड़ बनी रही. बच्चों से लेकर युवतियों और महिलाओं तक, हर कोई अपने भाई की पसंद के मुताबिक खूबसूरत राखी तलाशता नजर आया. बाजार में कार्टून कैरेक्टर, आकर्षक डिजाइन, मोतियों और रुद्राक्ष से सजी राखियों के साथ पारंपरिक राखियों की भी खूब मांग रही. बारिश के बावजूद बहनों ने बाजार पहुंचकर राखियों और उपहारों की खरीदारी की. कई दुकानों पर भाई-बहन के लिए आकर्षक गिफ्ट पैक भी उपलब्ध रहे. दुकानदारों के मुताबिक रक्षाबंधन के चलते बाजार में सामान्य दिनों की अपेक्षा अच्छी खासी चहल-पहल रही.

Next Post

दो मोटरसाइकिलो की आमने-सामने भिड़ंत

Fri Aug 28 , 2026
सिंगरौली । पुलिस चौकी बरका के गन्नई के गजरहिया टोला में आज शुक्रवार की देर शाम दो मोटरसाइकिलो की आमने-सामने भिड़ंत में एक मासूम बच्ची समेत पॉच लोग घायल हो गये। घायलो में दो युवको की हालत नाजुक बताई जा रही है। स्थानीय लोगों की मदद से घायलो को उपचार […]

You May Like