दो मोटरसाइकिलो की आमने-सामने भिड़ंत

सिंगरौली । पुलिस चौकी बरका के गन्नई के गजरहिया टोला में आज शुक्रवार की देर शाम दो मोटरसाइकिलो की आमने-सामने भिड़ंत में एक मासूम बच्ची समेत पॉच लोग घायल हो गये। घायलो में दो युवको की हालत नाजुक बताई जा रही है। स्थानीय लोगों की मदद से घायलो को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरई के लिए रवाना किया गया है। घायलो में सिर्फ दो लोगों की ही पहचान हो पाई है।

जानकारी के अनुसार आज शुक्रवार की शाम दहजुड़ मेले से लौटते वक्त गन्नई-गजरहिया टोला सड़क मार्ग में तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिल आमने-सामने भीड़ गये। इस सड़क हादसे में एक मासूम 4 साल की बच्ची समेत पॉच लोग घायल हो गये। घायलो की पहचान की गई, जिसमें पठारीदह निवासी अंजना सिंह गोड़ शिव शंकर सिंह गोड उम्र लगभग 26 वर्ष शामिल हैं। शेष अन्य लोगों की पहचान कराई जा रही है। हादसे की मुख्य वजह तेज रफ्तार बताया जा रहा है। सभी घायलो को सरई सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भेजा गया है। हालांकि घटना की सूचना बरका पुलिस चौकी को नही दी गई थी। ग्रामीणों ने इस सड़क हादसे को साझा किया है।

Next Post

कुत्ता को बचाने के चक्कर में डिवाइडर से टकराई बाईक

Fri Aug 28 , 2026
सिंगरौली। माजन मोड़ बैढ़न के रेलवे ओव्हर ब्र्रिज के समीप मोटरसाइकिल के समाने अचानक एक कुत्ता आ गया, उसे बचाने के चक्कर में बाईक सवार प्रौढ़ व्यक्ति डिवाइडर से टकरा गया, यह घटना आज शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे की है। घायल प्रौढ़ व्यक्ति का उपचार जिला चिकित्सालय सह […]

You May Like