पद्मश्री डॉ. बुधेंद्र कुमार जैन को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई

सतना :पद्मश्री से सम्मानित समाजसेवी एवं प्रख्यात व्यक्तित्व डॉ. बुधेंद्र कुमार जैन को रविवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। उनके पार्थिव शरीर को पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार स्थल तक ले जाया गया, जहां पुलिस बल द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। गौरतलब है कि डॉ. जैन का निधन 27 फरवरी को चित्रकूट में हुआ था।

उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई थी। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, साधु-संत एवं आमजन शामिल हुए। इस अवसर पर चित्रकूट विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार, सतना कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस, पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह, एसडीओपी राजेश सिंह बंजारे, नायब तहसीलदार एस.के. भदौरिया तथा थाना प्रभारी गिरिजा शंकर बाजपेई सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Next Post

ट्रंप ने अमेरिकी सैनिकों की मौत का बदला लेने की खाई कसम, संघर्ष तेज

Mon Mar 2 , 2026
वाशिंगटन/नयी दिल्ली, 02 मार्च (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को चेतावनी दी कि ईरान पर सैन्य हमले तब तक जारी रहेंगे जब तक वाशिंगटन के सभी लक्ष्य हासिल नहीं हो जाते। उन्होंने तीन अमेरिकी सैनिकों की मौत का बदला लेने की कसम खाई। ट्रंप की ये टिप्पणी ईरान […]

You May Like

मनोरंजन