जबलपुर: हाईकोर्ट बार एसोसियेशन चुनाव में गुरुवार को महिला आरक्षित कोषाध्यक्ष पद के मतों की गिनती हुई। जिसमें सुशीला पालीवाल ने सर्वाधिक मत प्राप्त कर जीत हासिल की। वहीं सह सचिव पद पर रूपेश पटेल ने बाजी मारी। पुस्तकालय प्रभारी पद पर अजय शुक्ला ने जीत हासिल की। तीसरे दिन की मतगणना समाप्त होने के साथ ही आज चौथे दिन शुक्रवार को कार्यकारिणी सदस्यों के मतों की गिनती की जायेगी। जिसके बाद पूरी नवीन कार्यकारिणी की तस्वीर साफ हो जायेगी। उक्त पदों के विजयी प्रत्याशियों को एसबीसी के पूर्व चेयरमेन आरके सिंह सैनी व अन्य अधिवक्तागणों ने बधाई दी।
मुख्य चुनाव अधिकारी संजय सेठ ने बताया कि गुरुवार को महिला आरक्षित कोषाध्यक्ष पद के मतों की गिनती की गई। जिसमें सुशीला पालीवाल को सर्वाधिक 772 मत प्राप्त हुए। वहीं कु. अमन शर्मा को 750, शक्ति त्रिपाठी 461, संगीता नायडू 276 मत ही हासिल कर सकी। इसके अलावा सह सचिप पद पर रूपेश पटेल ने सर्वाधिक 791 मत हासिल कर जीत हासिल की। वहीं विकास मिश्रा 451, लवकुश मिश्रा 371, गंगाप्रसाद पटेल 262, धीरज तिवारी 226, नितिन शुक्ला को 164 मत प्राप्त हुए। पुस्तकालय प्रभारी पद की मतगणना पर अजय शुक्ला 463, विनोद मिश्रा 438, नीरज पाठक 434, रवीन्द्र प्रताप सिंह 282, अतुल भारद्वाज 198 व आजाद कृष्ण श्रीवास्तव183, तीरथ प्रसाद जयसवाल 145 व अभिषेक वर्मा को 125 मत हुए।
