जनविश्वास अभियान में बस से गांव पहुंचे संभागायुक्त, कलेक्टर

इंदौर:मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान का आज जिले के ग्राम अंबा चंदन से शुभारंभ हुआ. उक्त अभियान के तहत हर शुक्रवार को अधिकारी जिले के गांवों में जाकर शासन की योजनाओं का लाभ और शिकायतों का निराकरण करेंगे. आज इसकी शुरुआत में सभी अधिकारी एक साथ बस से महू तहसील के ग्राम अंबा चन्दन में पहुंचे थे.उपरोक्त अभियान के शुभारंभ पर संभागायुक्त भास्कर लक्षकार, कलेक्टर शिवम वर्मा, जिला पंचायत सीईओ हिमांशु प्रजापति सहित जिला प्रशासन के सभी वरिष्ठ अधिकारी कलेक्टर कार्यालय परिसर से एक साथ बस में सवार होकर ग्राम अंबा चंदन में पहुंचे. ग्राम अंबा चन्दन में अधिकारियों ने ग्रामीणों से शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी और लाभ मिलने के बारे में चर्चा की.

इस दौरान अधिकारियों ने स्वयं सहायता समूहों की प्रदर्शनी, अंबाचंदन में प्राचीन बावड़ी का निरीक्षण, आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण आहार की गुणवत्ता, उचित मूल्य दुकान का आकस्मिक निरीक्षण करने के साथ आयोजित शिविर में शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया. इसके अलावा जल संरक्षण के लिए नेउ गुराड़िया घाट पर श्रमदान भी किया. आज से शुरू हुए अभियान में क्षेत्रीय विधायक उषा ठाकुर, जनपद पंचायत अध्यक्ष डॉ. सरदार मालवीय सहित जिला स्तर के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे. साथ ही
पूरे जिले में उक्त अभियान के तहत विभिन्न अधिकारियों के दल अलग-अलग गांवों में पहुंचे. अधिकारियों ने शासकीय संस्थाओं, मूलभूत सुविधाओं तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन का निरीक्षण किया. ज्ञात रहे कि मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान का उद्देश्य शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना, ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करना तथा विभिन्न विभागों की सेवाओं को गांव स्तर पर सुलभ बनाना है.

मुख्यमंत्री जनविश्वास वाटिका में किया पौधारोपण
अभियान के दौरान ग्राम नेउ गुराड़िया में विकसित मुख्यमंत्री जनविश्वास वाटिका में विधायक उषा ठाकुर, संभागायुक्त भास्कर लक्षकार एवं कलेक्टर शिवम वर्मा ने पौधारोपण किया. उन्होंने ग्रामीणों से अधिकाधिक पौधे लगाने एवं उनकी नियमित देखभाल करने तथा वर्ष जल संग्रहण का आग्रह किया।

स्कूल में बच्चों से चर्चा
ग्राम नेउ गुराड़िया तथा अंबाचंदन स्थित सरकारी स्कूल का निरीक्षण कर विद्यार्थियों से पढ़ाई, उपलब्ध सुविधाओं एवं शैक्षणिक गतिविधियों के विषय में चर्चा की. इस दौरान कलेक्टर वर्मा ने नेउ गुराडिया में बच्चों को पढ़ाया तथा उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने, अध्ययन करने की बात कही

Next Post

जनविश्वास शिविर: जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र के 30 आवेदन तत्काल निपटे, 21 दिन में पंजीयन की अपील

Sat Aug 8 , 2026
भोपाल: मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के तहत नगर निगम के जनविश्वास शिविरों में जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र से जुड़े आवेदनों के निराकरण पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। शुक्रवार को जन्म-मृत्यु शाखा में 105 आवेदन प्राप्त हुए, इनमें से 30 का तत्काल निराकरण कर दिया गया। शेष प्रकरणों में आवश्यक परीक्षण […]

You May Like