जनविश्वास शिविर: जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र के 30 आवेदन तत्काल निपटे, 21 दिन में पंजीयन की अपील

भोपाल: मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के तहत नगर निगम के जनविश्वास शिविरों में जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र से जुड़े आवेदनों के निराकरण पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। शुक्रवार को जन्म-मृत्यु शाखा में 105 आवेदन प्राप्त हुए, इनमें से 30 का तत्काल निराकरण कर दिया गया। शेष प्रकरणों में आवश्यक परीक्षण और जिला रजिस्ट्रार की अनुमति के बाद एक से दो सप्ताह में कार्रवाई पूरी की जाएगी।
वार्ड-जोन कार्यालयों में भी सुविधा
नगर निगम के रजिस्ट्रार सत्य प्रकाश बड़गैया के अनुसार शिविर के माध्यम से नागरिकों को जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र से जुड़ी सेवाएं सरल और त्वरित तरीके से उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। प्रमाण-पत्र के लिए नागरिकों को नगर निगम मुख्यालय आने की जरूरत नहीं है। सभी जोन और वार्ड कार्यालयों में भी आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं।
21 दिन में कराएं पंजीयन
निगम ने नागरिकों से अपील की है कि जन्म या मृत्यु की घटना के 21 दिन के भीतर पंजीयन के लिए आवेदन करें। समय-सीमा में आवेदन करने पर प्रक्रिया आसान रहती है, जबकि देरी से आवेदन करने पर अतिरिक्त वैधानिक प्रक्रिया से गुजरना पड़ सकता है। जनविश्वास अभियान के तहत निगम का फोकस नागरिकों को समयबद्ध सेवा उपलब्ध कराने और सरकारी कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर से राहत देने पर है।

Next Post

नाबालिक के साथ छेड़छाड़, परिवार पर हमला

Sat Aug 8 , 2026
रीवा:जिले के सोहागी थाना क्षेत्र में एक नाबालिक के साथ छेडख़ानी करने वाले आरोपियों ने उसके ही परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया.बताया जा रहा है कि आरोपी नाबालिक लडक़ी का एक फोटो वायरल करके उसे ब्लैकमेल करने का प्रयास कर रहे थे जिसकी शिकायत नाबालिक के द्वारा परिजनों से […]

You May Like