श्री वैष्णव पॉलिटेक्निक कॉलेज की वेल्डिंग शॉप में चोरों ने लगाई सेंध, 25 हजार से अधिक का सामान चोरी


इंदौर:छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में स्थित श्री वैष्णव पॉलिटेक्निक कॉलेज की वेल्डिंग शॉप में अज्ञात चोरों ने आधी रात के समय सेंध मारकर कीमती उपकरण चोरी कर लिए. घटना को दो दिनों के बीच की रात में अंजाम दिया. पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.फरियादी 52 वर्षीय मनीष भिड़े ने पुलिस को दी अपनी रिपोर्ट में बताया कि 25 और 26 नवंबर की मध्यरात्रि में शॉप के बाहरी हिस्से पर लगी खिड़कियों की एक जाली को उखाड़कर चोर अंदर घुसे.

उसके बाद वेल्डिंग शॉप में रखी दो मशीनों की एसेसरीज़, तांबे की वेल्डिंग केबल, होल्डर, केबल होज़, टॉर्च सहित अन्य सामग्री चोरी कर ले गए. चोरी गए सामान की कीमत करीब 25,990 रुपए बताई गई है. चोरी की विस्तृत सूची भी पुलिस को उपलब्ध कराई गई है. छत्रीपुरा पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है.

Next Post

दुकान पर जैकेट बदलने को लेकर हुआ विवाद, महिला दुकानदार को दी अश्लील गालियां

Tue Dec 2 , 2025
इंदौर: चंदननगर क्षेत्र में कपड़ों की दुकान पर आई एक महिला ने जैकेट बदलने की मांग को लेकर विवाद खड़ा कर दिया. दुकानदार द्वारा बदलने से इनकार करने पर महिला गाली-गलौज पर उतर आई और दूसरी जैकेट लेकर जाने की कोशिश की. विरोध करने पर उसने हाथापाई भी की. पुलिस […]

You May Like