
दमोह.केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर तथा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव शासन में कृषि कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत भाजपा किसान मोर्चा व कृषि विभाग द्वारा बटियागढ़ कृषि उपज मंडी प्रांगण में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने हेतु पथरिया व हटा विधानसभा के किसान भाईयों के लिए कृषि कार्यशाला का आयोजन किया गया.
कार्यक्रम में दमोह सांसद राहुल सिंह, किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री मंत्री गोपाल पटेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि धर्मेन्द्र कटारे, जनपद पंचायत अध्यक्ष मंगल कुशवाहा, पूर्व जिला अध्यक्ष नरेन्द्र व्यास, किसान मोर्चा संभाग प्रभारी श्रीमती नर्मदा सिंह, जिला मंत्री कपिल शुक्ला, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष महाराज सिंह, किसान संघ अध्यक्ष श्रीराम पटेल, जनपद पंचायत सदस्य संगीता श्रीधर, मंडल अध्यक्ष अरविंद पटेल, शिवकुमार गर्ग, सरपंच नरेन्द्र कटारे, लखन सिंह भरत मिश्रा, कृषि विभाग संचालक जे एल प्रजापति मंचासीन रहे.
मुख्य अतिथि सांसद राहुल सिंह ने कहा कि आने वाला समय तकनीकी व जैविक खेती का है.
कार्यशाला बलराम पांडेय, भरत मिश्रा, जुझार सिंह, बलराम अठ्या, कमल सिंह, गंगा सिंह, चतुर्भुज गर्ग, मूरत सिंह सरपंच सहित बड़ी संख्या में किसान भाइयों की उपस्थिति रही.अंत में उपस्थित किसानों के साथ संवाद कर उनकी समस्याओं का समाधान किया गया तथा सभी अतिथियों द्वारा किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया गया.
