देवास पुलिस ने 1000 किमी दूर उत्तराखण्ड से पकड़े ठगी के पाँच आरोपी, 29.50 लाख रुपये नगद बरामद

देवास। थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने जस्ट डायल के माध्यम से करोड़ों की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय ठग गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने उत्तराखण्ड राज्य के रुड़की से गिरोह के पाँच शातिर सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ₹29 लाख 50 हजार रुपये नकद और दो लग्जरी कारें जब्त की हैं। आरोपी जस्ट डायल वेबसाइट के जरिए देश के विभिन्न राज्यों के प्रॉपर्टी ब्रोकरों को कम दामों पर जमीन बेचने का झांसा देकर ठगी किया करते थे।

जस्ट डायल से ढूंढते थे शिकार

गिरोह के सदस्य मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों के प्रॉपर्टी ब्रोकरों से संपर्क साधते थे। वे खुद को जमीन मालिक बताकर बाजार मूल्य से बहुत कम दाम पर जमीन बेचने की पेशकश करते, फर्जी दस्तावेज और नकली पहचान पत्र दिखाकर एग्रीमेंट के नाम पर टोकन राशि वसूली करते और फिर गायब हो जाते थे।

देवास निवासी प्रॉपर्टी ब्रोकर से हुई थी बड़ी ठगी

देवास निवासी तेजकरण परमार (उम्र 47 वर्ष) ने पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद को आवेदन देकर बताया कि जस्ट डायल साइट से मिले एक नंबर पर उसकी बात शुभम तिवारी नामक व्यक्ति से हुई। उसने रुड़की में कम दाम पर कृषि भूमि बेचने की बात कही। तेजकरण को उत्तराखण्ड बुलाकर गिरोह के अन्य सदस्य शेख मेहंदी हसन, सरमत, सौरभ कुमार, आर.के. अग्रवाल, अरुणा कृष्णा मौरे आदि ने भगवानपुर तहसील, ग्राम खेडली (हरिद्वार) में स्थित भूमि दिखाई और सौदे के नाम पर ₹46 लाख 45 हजार रुपये ले लिए।

बाद में एग्रीमेंट से बचने के लिए आरोपी टालमटोल करने लगे और मोबाइल बंद कर लिया। कुछ समय बाद यह बात सामने आई कि यही गिरोह तेजकरण के भांजे शुभम यादव से भी उसी जमीन का सौदा करने की कोशिश कर रहा था।

देवास पुलिस ने दिखाई तत्परता — 1000 किमी दूर दबिश देकर गिरोह पकड़ा

शिकायत की गंभीरता को देखते हुए एसपी पुनीत गेहलोद ने तत्काल सीएसपी नगर और थाना प्रभारी निरीक्षक शशिकांत चौरसिया को दबिश दल गठित करने के निर्देश दिए।

थाना औद्योगिक क्षेत्र की पुलिस टीम ने लगातार 15 दिनों तक तकनीकी व मैदानी जांच के बाद उत्तराखण्ड के रुड़की शहर के एक होटल में दबिश दी और गिरोह के पाँच सदस्यों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की।

गिरफ्तार आरोपी:

शेख मेहंदी हसन, राव अब्दुल उर्फ सौरभ कुमार,

शुभम चौधरी उर्फ लाली,अकरम

अनुपम, गुमा उर्फ आर.के. अग्रवाल

Next Post

हाईवे पुल से बाइक समेत पानी में गिरा युवक, पुलिस ने बचाया

Wed Oct 22 , 2025
नारायणगंज। नारायणगंज क्षेत्र में टिकरिया थाने के आगे हाईवे पुल के पास एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। नारायणगंज निवासी राहुल श्रीवास (30 वर्ष) पिता कैलाश श्रीवास अपनी बाइक से नियंत्रण खो बैठे, जिसके कारण वह बाइक समेत पुल के नीचे पानी में जा गिरे। घटना की जानकारी तत्काल टिकरिया […]

You May Like