
नारायणगंज। नारायणगंज क्षेत्र में टिकरिया थाने के आगे हाईवे पुल के पास एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। नारायणगंज निवासी राहुल श्रीवास (30 वर्ष) पिता कैलाश श्रीवास अपनी बाइक से नियंत्रण खो बैठे, जिसके कारण वह बाइक समेत पुल के नीचे पानी में जा गिरे।
घटना की जानकारी तत्काल टिकरिया थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी और समस्त स्टाफ बिना विलंब किए मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घायल राहुल को पानी से बाहर निकाला और तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणगंज ले जाया गया।
गनीमत रही कि पुल से गिरने के बावजूद राहुल को कोई गंभीर चोट नहीं आई। डॉक्टरों ने उपचार के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया। टिकरिया पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है।
