मत्स्य पालन : टीकमगढ़ में वैज्ञानिक पद्धति से मछली ब्रीडिंग की शुरुआत

टीकमगढ़। बारिश शुरू होते ही मत्स्य उत्पादन को बढ़ावा देने की दिशा में मत्स्य विभाग ने मछलियों के प्रजनन (ब्रीडिंग) कार्य की शुरुआत कर दी है। इस अवसर पर कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने मत्स्य प्रजनन केंद्र का निरीक्षण कर पूरी प्रक्रिया को बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने वैज्ञानिकों एवं विभागीय अधिकारियों से प्रजनन की तकनीक, उसकी उपयोगिता तथा जिले में मत्स्य उत्पादन बढ़ाने की संभावनाओं पर विस्तार से जानकारी प्राप्त की।

मछलियों के कृत्रिम प्रजनन की प्रक्रिया, हैचरी संचालन, मत्स्य बीज उत्पादन तथा किसानों को मिलने वाले लाभ के संबंध में भी चर्चा की। इस मौके पर मौजूद मत्स्य अधिकारी मेघा गुप्ता ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण मत्स्य बीज उपलब्ध होने से जिले में मत्स्य पालन को बढ़ावा मिलेगा और मत्स्य पालकों की आय में वृद्धि होगी। प्रजनन सत्र शुरू होने के साथ ही वैज्ञानिक पद्धति से मछलियों का प्रजनन कराया जा रहा है। इसके माध्यम से उच्च गुणवत्ता का मत्स्य बीज तैयार किया जाएगा, जिसे जिले के मत्स्य पालकों को उपलब्ध कराया जाएगा।

Next Post

जनगणना-2027 के जिला जनगणना हस्तपुस्तिका कार्य हेतु जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित

Wed Jul 8 , 2026
आलीराजपुर। कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में जनगणना-2027 के अंतर्गत जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (डीसीएचबी) कार्य के संबंध में जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनगणना कार्य निदेशालय, मध्यप्रदेश, भोपाल के निर्देशानुसार जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (District Census Handbook-DCHB) तैयार करने के […]

You May Like