सभी नक्सलवादी धराशायी या आत्मसमर्पण कर चुके: सीएम डॉ यादव

भोपाल। समत्व भवन, मुख्यमंत्री निवास में गुरुवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा कर नक्सलवाद विरोधी अभियान की बड़ी उपलब्धियों की जानकारी साझा की। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में नक्सलवाद समाप्ति की दिशा में ऐतिहासिक सफलता मिली है।

डॉ. यादव ने कहा कि अब प्रदेश में सक्रिय रहे सभी नक्सलवादी या तो अभियानों में धराशायी हो चुके हैं या स्वयं आत्मसमर्पण कर चुके हैं। उन्होंने इस उपलब्धि को राज्य के लिए बहुत बड़ी और ऐतिहासिक सफलता बताते हुए कहा कि यह उपलब्धि मध्यप्रदेश पुलिस, विशेषकर नक्सल रोधी अभियान में जुटे बलों की साहस, रणनीति और निरंतर प्रयासों का परिणाम है।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश पुलिस और अभियान से जुड़े हर अधिकारी-कर्मचारी को बधाई देते हुए कहा कि सरकार की नीति, सुरक्षा बलों की मुस्तैदी और स्थानीय लोगों के सहयोग ने नक्सल प्रभाव पूरी तरह समाप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

कार्यक्रम के दौरान आज आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों दीपक और रोहित भी बालाघाट पुलिस कंट्रोल रूम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मीडिया के सामने उपस्थित हुए। इन दोनों ने मुख्यमंत्री के समक्ष आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में शामिल होने की इच्छा व्यक्त की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ऐसी पहल करने वालों को पुनर्वास के अवसर प्रदान करेगी, ताकि वे समाज में सम्मानजनक जीवन जी सकें।

Next Post

आईएफएस गुप्ता को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत

Thu Dec 11 , 2025
नैनीताल, 11 दिसंबर (वार्ता) उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने वन विभाग के मुखिया के पद पर रंजन कुमार मिश्रा की नियुक्ति को चुनौती देनी वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए याचिकाकर्ता को केंद्रीय न्यायाधिकरण का दरवाजा खटखटाने के निर्देश दिए है। आरोप है कि प्रदेश सरकार की ओर से वरिष्ठता को […]

You May Like