
आलीराजपुर। भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी और प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल का आलीराजपुर आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने सबसे पहले समाधि स्थल पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान भाजपा नेताओं रिंकेश तंवर, मोंटू शाह, राजू मुवेल, भदू भाई पचाया सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।
दोनों पदाधिकारियों ने कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान के साथ बिरसा मुंडा और छींतू किराड़ की मूर्ति अनावरण स्थल का निरीक्षण किया, जहां 15 नवंबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा मूर्तियों का अनावरण किया जाएगा। बाद में उन्होंने दाहोद नाका स्थित टंट्या मामा मूर्ति स्थल पर माल्यार्पण किया और भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
विधायक प्रतिनिधि गोविंदा गुप्ता ने जानकारी साझा की।
