ससुराल वालों से प्रताडि़त होकर महिला ने लगाई थी फांसी 

पति और सास-ससुर के खिलाफ केस दर्ज

भोपाल, 8 जनवरी. पिपलानी इलाके में फांसी लगाकर खुदकुशी करने वाली एक नवविवाहिता के मामले में पुलिस ने पति और सास-ससुर के खिलाफ केस दर्ज किया है. मर्ग जांच के दौरान खुलासा हुआ कि ससुराल वालों से प्रताडि़त होकर पीडि़ता ने खुदकुशी की थी. आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं. पुलिस के मुताबिक पूजा यादव (28) मूलत: ग्वालियर की रहने वाली थी. करीब पांच साल पहले वर्ष 2019 में उसकी शादी हेमंत यादव के साथ हुई थी. हेमंत सतनानी नगर पिपलानी में रहता है और एक निजी बैंक में काम करता है. बीती 25 दिसंबर की शाम करीब साढ़े पांच बजे हेमंत घर पहुंचा तो पत्नी पूजा फांसी के फंदे पर लटकी मिली. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया और लाश परिजनों को सौंप दी. मर्ग जांच के दौरान पता चला कि पति और सास-ससुर शादी के बाद से ही पूजा को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताडि़त कर रहे थे, इसी कारण उसने फांसी लगाकर खुदकुशी की थी. जांच के बाद पुलिस ने पति हेमंत यादव, सास किरण यादव और ससुर रामनारायण के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

Next Post

शराब तस्करों के खिलाफ देहात पुलिस की कार्रवाई 

Wed Jan 8 , 2025
एक दर्जन से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार हजारों रुपये की अवैध शराब जब्त भोपाल, 8 जनवरी. शहर और समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए देहात पुलिस ने भी कमर कस ली है. पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार सिन्हा के निर्देश पर अवैध शराब की तस्करी करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई […]

You May Like