गर्जन के साथ कभी रिमझिम तो कभी झमाझम बरसे बदरा

बारिश का आंकड़ा 872.0 मिमी पर पहुंचा

 

जबलपुर। बुधवार को मौसम का मिजाज बदला रहा। सुबह से बादलों ने डेरा डाला। दिनभर बादलों और सूर्यदेव के बीच लुकाछिपी का खेल चला। दिन में बूंदाबांदी हुई। बदरा जमकर गरजे। दिन चढ़ते ही मौसम ने करवट बदली और इसके बाद कभी रिमझिम तो कभी झमाझम बारिश हुई। मानसून सीजन में बारिश का आंकड़ा 872.0 मिमी पर पहुंच गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री अधिक रही। न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जो सामान्य से एक डिग्री अधिक रही। सुबह के वक्त आद्रता 90 और शाम को 95 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर से चौबीस घंटे में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की माने तो वर्तमान में, मानसून टूफ़ माध्य समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई पर नलिया, वल्लभ विद्यानगर, बैतूल, मंडला, संबलपुर, चांदबाली से होकर पूर्व- दक्षिण- पूर्व की ओर बंगाल की खाड़ी के पूर्व-मध्य तक विस्तृत है। एक ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण पूर्वोत्तर अरब सागर और संलग्न गुजरात पर माध्य समुद्र तल से 5.8 किमी और 7.6 किमी की ऊंचाई के माध्य सक्रिय है।

Next Post

24 हजार की रिश्वत लेते कार्यपालन यंत्री, लेखा लिपिक को ईओडब्ल्यू ने दबोचा

Wed Aug 20 , 2025
जबलपुर। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री और लेखा लिपिक का चौबीस हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा। जानकारी के मुताबिक रोहित बारोलिया ने ईओडब्ल्यू में शिकायत की थी कि वर्ष 2022- 23 में सिहोरा ब्लॉक में हैंडपंपों के रखरखाव का काम किया […]

You May Like