24 हजार की रिश्वत लेते कार्यपालन यंत्री, लेखा लिपिक को ईओडब्ल्यू ने दबोचा

जबलपुर। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री और लेखा लिपिक का चौबीस हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा।

जानकारी के मुताबिक रोहित बारोलिया ने ईओडब्ल्यू में शिकायत की थी कि वर्ष 2022- 23 में सिहोरा ब्लॉक में हैंडपंपों के रखरखाव का काम किया था। इस काम का अंतिम बिल 2, 47, 000 का था। इस बिल के भुगतान के लिए आरोपी शरद कुमार सिंह, कार्यपालन यंत्री, और विकास पटेल, वरिष्ठ लेखा लिपिक, दोनों मिलकर बिल की कुल राशि का 5-5 प्रतिशत, यानी कुल 24,000 की रिश्वत मांग रहे थे। शिकायत के सत्यापन के बाद रिश्त लेते दोनों को दबोचा गया। दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया गया।

Next Post

कांस्टेबल से परेशान और शादी के दबाव से तंग अर्चना ने गढ़ा गुमशुदगी का ड्रामा 

Wed Aug 20 , 2025
भोपाल।कटनी जिले की रहने वाली अचर्ना तिवारी को जीआरपी भोपाल ने नेपाल बॉर्डर लखीमपुर खीरी (उ.प्र.) से बरामद किया. बुधवार को एसपी राहुल लोढ़ा ने पिछले कई दिनों से लापता हुई अर्चना की कहानी से पर्दा उठाया. लोढ़ा के अनुसार अर्चना ने पुलिस को अपनी मिसिंग स्टोरी को लेकर बताया […]

You May Like