
सुसनेर, 5 फरवरी. मप्र शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सत्र 2023-24 अंतर्गत ई स्कूटी योजना के तहत सुसनेर में तहसील रोड पर स्थित शासकीय कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय की कक्षा 12वीं की छात्रा नर्गिस मंसूरी पिता का नाम बाबू खां का चयन किया गया है.
बैटरी चलित स्कूटी हेतु स्वीकृति पत्रक शासन के द्वारा स्कूल प्रबंधन को भेजा गया है. बुधवार को स्कूल स्टाफ ने यह पत्रक छात्रा को प्रदान किया. बता दें कि स्कूटी को क्रय करने की स्थिति में अधिकतम राशि 1 लाख 20 हजार की प्रतिपूर्ति हेतु स्वीकृति प्रदान की जाती है. छात्रा को स्वीकृति पत्रक प्रदान करते समय में कन्हैयालाल मालवीय, पारस जैन, विनोद जैन, इरफान खान, दिलीप जैन, इंदुबाला भावसार, टीना मेवाड़े, तरन्नुम आरा, अशरफ मंसूरी, रंजीता मकाश्रे, आरती कुशवाह, सोनू पाटीदार एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित थे.
