
महू। शासकीय मध्य भारत अस्पताल में चिकित्सकों के बीच चल रहे अंदरूनी विवादों और उठापटक को लेकर स्वास्थ विभाग के जिला और प्रदेश स्तर के अधिकारी भी परेशान हो गए हैं। आपसी विवादों और शिकायतों का अंबार लग गया है। जिस कारण महू अस्पताल की छवि धूमिल हो रही हैं। यहां की उपलब्धि कम और विवाद ज्यादा है। इसको देखते हुए विभाग के कमिश्नर और प्रदेश के अधिकारियों बड़ी सर्जरी करने तथा विवाद को जड़ से खत्म करने का मन बना लिया है। जिसके चलते सोमवार को सी एम एच ओ एम हंसानी दो बार अस्पताल आय और जानकारी ली। चर्चा हैं कि विवाद की दोनों जड़ों को महू अस्पताल से जल्दी ही रवानगी दे दी जाएगी। चर्चा है कि हसानी तक यही बात पहुंची है कि विवादों को खत्म करना है तो दोनों को ही यहां से रवानगी देना जरूरी है। प्रशासन के अधिकारियों की भी यही राय है जो उन्होंने जिले में भेजी है।
