दो बेटियों की मां का शव घर में फंदे पर लटा मिला

शुजालपुर। नगर के एक आवासीय क्षेत्र में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक 28 वर्षीय विवाहिता का शव उसके ही घर की पहली मंजिल पर फं दे से लटका मिला. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी.

जानकारी के अनुसार मृतका अनीता राठौर 28 वर्ष पत्नी महेंद्र राठौर थीं. बताया जा रहा है कि मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात करीब 4 बजे उन्होंने परिजनों से पहली मंजिल पर आराम करने जाने की बात कही थी. सुबह करीब 7 बजे जब परिजन ऊपर पहुंचे तो अनीता का शव छत में लगे लोहे के हुक से रस्सी के सहारे लटका हुआ मिला. घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल छा गया. मृतका का मायका कालापीपल थाना क्षेत्र के ग्राम खोखराकला में है. उनके पति महेंद्र राठौर शुजालपुर मंडी में मार्केटिंग सोसायटी कार्यालय के सामने स्थित अपने मकान में आटा चक्की का संचालन करते हैं. दंपती की दो पुत्रियां हैं, जिनकी उम्र लगभग 7 वर्ष और 4 वर्ष बताई जा रही है.

मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला…

पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. ऐसे में आत्महत्या के पीछे के कारण फि लहाल स्पष्ट नहीं हो सके हैं. पुलिस परिजनों और अन्य संबंधित लोगों के बयान दर्ज कर मामले की पड़ताल कर रही. पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी. प्रारंभिक जांच के आधार पर मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगा.

Next Post

एनएच-52 पर हादसा: अर्टिगा और ऑटो की भिड़ंत में दो घायल, जांच शुरू

Wed Jun 10 , 2026
मक्सी। शाजापुर जिले के नेशनल हाईवे-52 स्थित नैनावद घाटी पर बुधवार शाम एक सड़क हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार अर्टिगा कार और लोडिंग ऑटो रिक्शा के बीच टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में ऑटो रिक्शा में सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान दिनेश पिता गिरधारीलाल […]

You May Like