लापरवाही पर निर्माण एजेंसी के खिलाफ कार्यवाही करे

रीवा। कमिश्नर कार्यालय में आयोजित संभागीय समीक्षा बैठक में कमिश्नर बीएस जामोद ने विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की. कमिश्नर ने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें.

क्षेत्र में भ्रमण करके निर्माण कार्यों की सतत मानीटरिंग करके उसे तय समय सीमा में पूरा कराएं. निर्माण कार्य में भू अर्जन अथवा अन्य किसी तरह की बाधा को समन्वय बनाकर तत्काल दूर करें. निर्माण कार्यों में लापरवाही बरतने वाली निर्माण एजेंसियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करें. बैठक में कमिश्नर ने कहा कि निर्माण कार्य में यदि भू अर्जन की आवश्यकता है तो कार्य स्वीकृत होते ही भू अर्जन की कार्यवाही शुरू कर दें. निर्माण एजेंसी को वर्क आर्डर जारी करने के साथ ही कार्य के लिए आवश्यक भूमि भी अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं. भू अर्जन के संबंध में कलेक्टर कार्यालय में आयोजित टीएल बैठक में संबंधित अधिकारियों को अवगत कराएं. नागौद, परसमनिया, मैहर मार्ग निर्माण के लिए वन विभाग से समन्वय बनाकर कार्य पूरा कराएं. सीतापुर से बदवार मांग में शेष बचे चार किलोमीटर का कार्य एक माह में पूरा करें. रीवा-प्रयागराज मार्ग में सोहागी घाट में सडक़ में सुधार का कार्य तत्काल शुरू कराएं. बैठक में अधिकारीगण मौजूद थे.

Next Post

गुजरात में हुआ 48.59 लाख टन आलू का उत्पादन

Mon Jul 14 , 2025
गांधीनगर, 14 जुलाई (वार्ता) गुजरात में वर्ष 2024-25 में प्रोसेस्ड आलू सहित कुल 48.59 लाख टन आलू का उत्पादन हुआ। सरकारी सूत्रों ने सोमवार को बताया कि फ्रेंच फ्राइज दुनिया भर में लोकप्रिय एक ऐसा स्नैक्स है, जिसे बच्चों से लेकर बड़े तक सभी पसंद करते हैं। भारत, जो पहले […]

You May Like

Play sound