समाज सेवी डॉ.ललित सिंह तंवर मानव अधिकार परिषद (भारत)के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

पानसेमल/बड़वानी। नागरिकों के मौलिक अधिकारों को लेकर मानव अधिकार परिषद एवं सामाजिक संगठनों के निरंतर प्रयासों से आमजनो को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें सहयोग प्रदान किया जा रहा है ।संगठन के विस्तार एवं उत्कृष्ट कार्य करने वालो को कार्यकारिणी में स्थान देकर संगठन की गतिविधियों के जमीनी स्तर पर क्रियान्वन हेतु पदाधिकारियों की नियुक्तियां की जा रही है ।सेंधवा क्षेत्र में डॉ.ललितसिंह तंवर को उनके सेवा कार्य को देखते हुए मानव अधिकार परिषद( भारत) के प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।

डॉक्टर तवर पूर्व मैं भी मध्य प्रदेश मानव अधिकार परिषद के दायित्व का निर्वहन कर चुके हैं। डॉक्टर ललित सिह तँवर ने जानकारी दी कि मानव अधिकार का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति के लिए जन्म से लेकर मृत्यु तक गरिमापूर्ण सुरक्षित और स्वतंत्र जीवन सुनिश्चित करना है,यह जाति, धर्म,लिंग के भेदभाव के बिना सभी मनुष्य के लिए विकास के लिए आवश्यक बुनियादी परिस्थितिया प्रदान करता है।उन्होंने दायित्व का पूर्ण जिम्मेदारी एवं निष्ठा से निर्वहन करने की बात कहते हुए संगठन के वरिष्ठजनों का आभार जताया है।

डॉक्टर तंवर को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर डॉक्टर गिरीश कानूनगो,संग्रामसिंह सिसोदिया,मनोज पाटिल,डॉ.प्रतीक चोपड़ा,डॉ.सनी सोनी,डॉ,आशुतोष शर्मा,पवन अग्रवाल,शैलेश अग्रवाल,वीरेंद्र शुक्ला, दत्तात्रेय देवरे,पंकज झंवर,राजेश शर्मा,विजय जैन, विष्णु गोयल,अखिलेश अहीर, रविंद्र मराठे,मनोज वर्मा,हरि जाधव,गिरीश पाटिल,सतीश केवट,शिवम भदाने सहित परिजनों,शुभचिंतकों, मित्रों ने बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Next Post

ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रालीयों को पकड़ा, रॉयल्टी में दर्ज नंबर प्लेट ट्रैक्टर पर नहीं मिली

Tue Jun 2 , 2026
भिण्ड। रौंन के गौरई ग्राम के पास मुख्य मार्ग पर ओवरलोड भरे हुए रेत के दो ट्रैक्टर पकड़े हैं। ट्रैक्टर चालकों ने पकड़े जाने पर रॉयल्टी दिखाई। रॉयल्टी की जांच करने पर स्पष्ट हुआ कि उसमें दर्ज किलोमीटर एवं नंबर प्लेट एवं ट्रांसपोर्टएशन रूट में भिन्नता थी वहीं दूसरी ओर […]

You May Like