दीपावली पर डॉ. नायक ने दी शुभकामनाएं, एकता और करुणा का दिया संदेश

भोपाल: मध्य प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी और पूर्व मंत्री डॉ. मुकेश नायक ने प्रकाश पर्व दीपावली के पावन अवसर पर सभी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह पर्व सत्य पर असत्य और उजाले पर अंधकार की विजय का प्रतीक है।

डॉ. नायक ने कामना की कि दीपों की यह रौशनी सभी के जीवन में खुशहाली, समृद्धि, स्वास्थ्य और सौहार्द लेकर आए। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि इस दीपावली पर हम समाज में एकता, प्रेम और न्याय की ज्योति जलाएं तथा उन वंचित परिवारों तक भी त्यौहार की खुशियां पहुंचाएं जिनके घरों में अब भी अंधकार है।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह पर्व सभी के जीवन में आशा, विश्वास और विकास की नई किरणें बिखेरेगा और समाज को करुणा व समावेश की भावना से जोड़ने का संकल्प दिलाएगा।

Next Post

पटाखा विक्रेता रमेश ताले वाले की दुकान के समीप गोदाम सील

Sun Oct 19 , 2025
सागर।सागर तहसीलदार राहुल गौड़ के द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए रेवासी इलाके में पटाखा स्टोर करने पर रमेश ताले वाले के गोदाम को सील किया गया है एवं कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। तहसीलदार श्री गौड़ ने बताया कि कलेक्टर संदीप जी. आर. के द्वारा स्पष्ट रूप से […]

You May Like