चटगांव, 29 अप्रैल (वार्ता) लगातार हाे रही बारिश के कारण बंगलदेश और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार को होने वाला दूसरा टी-20 मुकाबले को बिना एक भी गेंद फेंके रद्द कर दिया गया1 आज यहां स्थान: जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में काफी देर इंतजार के बाद लगातार हो रही बारिश को देखते हुए अधिकारियों ने मैच का रद्द घोषित कर दिया। बंगलादेश तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है और अब उस सीरीज हारने का खतरा भी नहीं है। बंगलादेश तीसरे मैच को जीतकर सीरीज अपने नाम कर सकता है। वहीं दूसरी ओर न्यूजीलैंड शनिवार को ढाका में होने वाले तीसरे और आखिरी टी-20 जीत हासिल कर सीरीज बराबर करने की उम्मीद करेगा।
Next Post
दमोह जिले में व्यारमा नदी का जल स्तर बढ़ा, सदधरू डैम के गेट खोले गए
Wed Apr 29 , 2026
दमोह। जिले में स्थित व्यारमा नदी का जल स्तर एक बार फिर बढ़ गया है. प्रशासन द्वारा सदधरू डैम के गेट खोले जाने के बाद नदी में पानी का बहाव तेज हो गया है, जिससे आसपास के क्षेत्रों में राहत का माहौल है.बीते दिनों नदी का जल स्तर काफी कम […]

You May Like
-
9 months ago
बीएमओऔर लिपिक रिश्वत लेते गिरफ्तार
-
4 months ago
विधायक संजय पाठक अपराधिक अवमानना मामले में तलब
