दमोह जिले में व्यारमा नदी का जल स्तर बढ़ा, सदधरू डैम के गेट खोले गए

दमोह। जिले में स्थित व्यारमा नदी का जल स्तर एक बार फिर बढ़ गया है. प्रशासन द्वारा सदधरू डैम के गेट खोले जाने के बाद नदी में पानी का बहाव तेज हो गया है, जिससे आसपास के क्षेत्रों में राहत का माहौल है.बीते दिनों नदी का जल स्तर काफी कम हो गया था, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई थी.गर्मी के मौसम में किसानों ने मूंग और उड़द की फसल बोई थी, लेकिन पानी की कमी के कारण फसलों पर संकट मंडराने लगा था. कई स्थानों पर नदी की धारा कमजोर पड़ गई थी और मवेशियों को भी पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा था.स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने सदधरू डैम के गेट खोलने का निर्णय लिया. इसके बाद व्यारमा नदी में जल स्तर बढ़ने से किसानों और ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है. अब सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध होने लगा है और मवेशियों के लिए भी जल संकट कम होने की उम्मीद है.

Next Post

सामाजिक सुरक्षा पेंशन इस विश्वास का अंतरण है कि सरकार हर घड़ी जरूरतमंदों के साथ है : सीएम डॉ यादव

Wed Apr 29 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार द्वारा समाज के सभी निर्धन, निराश्रित, वृद्धजनों, कल्याणी, परित्यक्ता, अविवाहिता एवं दिव्यांगजनों के कल्याण एवं आर्थिक सहायता के लिए विभिन्न प्रकार की पेंशन योजनाएं संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा दी जाने वाली यह सामाजिक […]

You May Like