ट्रैक्टर रैली से हाईवे पर 4 किलोमीटर तक जाम, किसानों ने टेक्सटाइल फैक्ट्री का विरोध किया, कलेक्ट्रेट घेरा

नीमच। नीमच में किसानों ने मोरवन कस्बे में निर्माणाधीन टेक्सटाइल फैक्ट्री के विरोध में प्रदर्शन किया। सोमवार को निकाली गई उनकी ट्रैक्टर रैली को पुलिस और प्रशासन ने बायपास पर रोका, जिससे किसान और पुलिस आमने-सामने आ गए। दोपहर में बड़ी संख्या में किसानों ने ट्रैक्टर रैली के साथ नीमच की ओर कूच किया। पुलिस द्वारा बायपास पर रोके जाने के बाद गुस्साए किसान धरने पर बैठ गए, जिससे हाईवे पर चार किलोमीटर लंबा जाम लग गया।

किसान कलेक्टर को ज्ञापन देने पर अड़े थे। काफी मशक्कत के बाद प्रशासन ने उन्हें जिला मुख्यालय से चार किलोमीटर दूर ट्रैक्टर छोडकऱ पैदल कलेक्ट्रेट तक जाने की अनुमति दी। किसानों का समूह पैदल कलेक्ट्रेट पहुंचा और अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (एडीएम) बीएल कलेश को ज्ञापन सौंपा।

किसानों ने ज्ञापन में बताया कि मोरवन बांध से सैकड़ों गांवों के खेतों को सिंचाई के लिए पानी मिलता है, साथ ही 50 गांवों में पेयजल की आपूर्ति भी होती है। उनका आरोप है कि फैक्ट्री को बांध का आधा पानी दिए जाने से जनजीवन के लिए गंभीर जल संकट पैदा होगा। इसके अलावा, फैक्ट्री से पानी और खेती के साथ-साथ बड़े पैमाने पर वायु प्रदूषण भी होगा, जिसे वे बर्दाश्त नहीं करेंगे।

दूसरी ओर, प्रशासन के अधिकारियों ने किसानों से भ्रमित न होने की अपील की। उन्होंने आश्वासन दिया कि फैक्ट्री के कारण किसी भी तरह का प्रदूषण नहीं होने दिया जाएगा और न ही जल संकट गहराएगा।

Next Post

बदमाशों ने की युवक की हत्या की कोशिश, तलाश में जुटी पुलिस 

Mon Nov 3 , 2025
भोपाल। बागसेवनिया थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते चार बदमाशों ने एक युवक की हत्या का प्रयास किया. बदमाशों ने इस दौरान युवक पर हाथ पैर चलते हुए धारदार हथियार का भी इस्तेमाल किया. लहुलुहान हातल में युवक को अकेला छोड़ कर बदमाश मौके से फरार हो गए. आरोपियों […]

You May Like