किन्नर समाज ने निकाली मां दुर्गा की भव्य शोभायात्रा

गुना। नवरात्र महोत्सव के अवसर पर शहर में एक अनोखा और आकर्षक दृश्य देखने को मिला। किन्नर समाज ने मां दुर्गा की भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया, जिसमें उन्होंने मां की प्रतिमा को पंडाल तक ले जाकर स्थापित किया। पूरे मार्ग में डीजे की धुन पर किन्नर समाज के लोग झूमते-नाचते दिखाई दिए।

उनकी इस श्रद्धाभाव और उत्साहपूर्ण प्रस्तुति को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग सडकों पर उमड़ आए और तालियों की गडगड़ाहट के बीच उनका उत्साह बढ़ाते रहे। इस भव्य शोभायात्रा में किन्नर समाज ने मां दुर्गा से नगरवासियों की खुशहाली, सुरक्षा और विकास की कामना की।

उन्होंने कहा कि मां शक्ति सभी को स्वास्थ्य, सुख और समृद्धि प्रदान करें। किन्नरों की अनोखी आस्था और भक्ति ने नवरात्र पर्व को और भी विशेष बना दिया। पूरे आयोजन में लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था और छोटे-छोटे बच्चे, युवा और बुजुर्ग भी इस रंगारंग उत्सव में शामिल होकर अपनी भक्ति और प्रेम व्यक्त कर रहे थे। शहरवासियों ने इस अवसर पर किन्नर समाज के प्रति अपनापन और सम्मान भी दिखाया। उन्होंने शोभायात्रा में भाग लेने वाले किन्नरों को फूलों और नारियल से सम्मानित किया। इस प्रकार नवरात्र महोत्सव न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि सामाजिक समरसता और विभिन्न समुदायों के बीच भाईचारे का संदेश भी दिया।

Next Post

सारंगपुर में जलसंकट से जल्द मिलेगी राहत, कुंडालिया और मोहनपुरा डेम से होगा जलापूर्ति

Tue Sep 23 , 2025
सारंगपुर। आगामी गर्मी में सारंगपुर विधानसभा क्षेत्र में जलसंकट से राहत मिलने वाली है। इसके लिए राज्यमंत्री और सारंगपुर विधायक डॉ. गौतम टेटवाल ने पहल की है। उनके प्रयासों के तहत सारंगपुर नगर में कुंडालिया डेम और पचोर में मोहनपुरा डेम से पाइपलाइन के माध्यम से जल सप्लाय सुनिश्चित की […]

You May Like