मांडविया ने राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले नीरज चाेपड़ा और यश वीर सिंह को दी बधाई

ग्लासगो, (स्कॉटलैंडल) 01 अगस्त (वार्ता) केन्द्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 की जैवलिन थ्रो स्पर्धा में देश को दोहरी सफलता दिलाने वाले नीरज चोपड़ा और यश वीर सिंह को बधाई दी।

खेल मंत्री मांडविया ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, “ यादगार डबल पोडियम फिनिश। कॉमनवेल्थ गेम्स में पुरुषों की जैवलिन थ्रो स्पर्धा में रजत पदक जीतने के लिए नीरज चोपड़ा और कांस्य पदक जीतने के लिए यश वीर सिंह को बधाई।

इस स्पर्धा में दो भारतीयों का पोडियम पर जगह बनाना एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। यह भारतीय एथलेटिक्स के लिए सचमुच गर्व का पल है।”

उल्लेखनीय है कि टॉप्स कोर एथलीट नीरज चोपड़ा ने 85.83 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो करके रजत पदक जीता। वहीं खेलो इंडिया एथलीट यश वीर सिंह ने 85.41 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। एक अन्य भारतीय एथलीट रोहित यादव 81.56 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ सातवें स्थान पर रहे। इस स्पर्धा में श्रीलंका के रूमेश थरंगा ने 89.75 मी. भाला फेंक कर स्वर्ण पदक जीता।

यह पहली बार है जब जैवलिन थ्रो में दो भारतीय एथलीटों ने पदक जीते हैं। नीरज चोपड़ा का राष्ट्रमंडल खेलों में यह दूसरा पदक है । इससे पहले उन्होंने वर्ष 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था।

Next Post

अल्लू अर्जुन एए23 में दिखेंगे अब तक के सबसे अलग लुक में

Sat Aug 1 , 2026
मुंबई, 01 अगस्त (वार्ता) दक्षिण भारतीय फिल्मों के अभिनेता अल्लू अर्जुन निर्देशक लोकेश कनगराज की आगामी फिल्म एए23 में अब तक के सबसे अलग और अनदेखे लुक में नजर आ सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, फिल्म में अल्लू अर्जुन का लुक पूरी तरह नया और अलग होगा। इसके लिए अभिनेता […]

You May Like