रॉकिंग स्टार यश की ‘टॉक्सिक’ का नया पोस्टर रिलीज

मुंबई, 01 अगस्त (वार्ता) भारतीय सिनेमा की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ का नया पोस्टर रिलीज हो गया है।जारी किए गए पोस्टर में यश के किरदार ‘राया’ की सिल्हूट दिखाई गई है, जिसके हाथ में टॉमी गन है। पोस्टर फिल्म की रहस्यमयी और भव्य दुनिया की झलक देता है, लेकिन कहानी के अहम पहलुओं को अब भी छिपाकर रखता है। फिल्म के पहले जारी पोस्टर और टीज़र की तरह इस नए पोस्टर ने भी सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है और प्रशंसक कहानी व राया के सफर को लेकर कयास लगा रहे हैं।

फिल्म का ट्रेलर लॉन्च बेंगलुरु में आयोजित किया जाएगा, जो यश और केवीएन प्रोडक्शंस का गृह राज्य है। 08 अगस्त का दिन इसलिए भी खास है क्योंकि इसी तारीख को फिल्म की शूटिंग शुरू हुए दो वर्ष पूरे हो जाएंगे।

मेकर्स का कहना है कि अब तक फिल्म के प्रचार अभियान में कहानी को रहस्य में रखा गया है। ट्रेलर पहली बार दर्शकों को फिल्म की दुनिया, उसके किरदारों, भव्य प्रस्तुति और कहानी की व्यापक झलक देगा।

गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी इस फिल्म में यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।

कन्नड़ और अंग्रेज़ी में एक साथ शूट की गई यह फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम भाषाओं में भी रिलीज़ होगी। केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के बैनर तले बनी यह फिल्म 26 अगस्त 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।

 

Next Post

मोदी ने डेकथलॉन स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर तेजस्विन शंकार को दी बधाई

Sat Aug 1 , 2026
नयी दिल्ली 01 अगस्त (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 की डेकथलॉन स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाले भारतीय एथलीट तेजस्विन शंकर को बधाई दी और आगामी वर्षों में उनकी निरंतर सफलता की कामना की। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, “भारतीय खिलाड़ी लगातार इतिहास रच […]

You May Like