आरटीआई का जवाब नहीं देने और ईडब्ल्यूएस नियमों के उल्लंघन का आरोप

ग्वालियर, भारत नवनिर्माण मोर्चा के मनोज सिंह कुशवाहा ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरटीआई के जवाब नहीं मिलने और ईडब्ल्यूएस नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया है।

 

कुशवाहा ने कहा कि उन्होंने नगर निगम से कई महत्वपूर्ण और गंभीर विषयों पर आरटीआई लगाई थी, लेकिन उन्हें जानकारी उपलब्ध नहीं कराई जा रही है।

 

उन्होंने आरोप लगाया कि नियमों के अनुसार लोक सूचना अधिकारी का पद जिम्मेदार अधिकारी का होता है, लेकिन नगर निगम में यह प्रभार बाबू स्तर के कर्मचारी को सौंप दिया गया है। साथ ही उन्होंने जनसुनवाई में नगर निगम कमिश्नर के अनुपस्थित रहने की भी शिकायत की।

 

*ईडब्ल्यूएस फ्लैट आवंटन पर बड़ा खुलासा*

कुशवाहा ने दावा किया कि उनके पास पुख्ता प्रमाण हैं कि रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक आलीशान बिल्डिंग में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग यानी ईडब्ल्यूएस के फ्लैट आम पात्र लोगों को नहीं दिए गए हैं।

 

उन्होंने सवाल उठाया कि नियमों के उल्लंघन के बावजूद नगर निगम ने उस बिल्डिंग को परमिशन कैसे जारी कर दी। उन्होंने इसकी जांच कराने की मांग की है।

Next Post

कुंदन नगर में अमृत योजना का कनेक्शन नहीं मिलने से 150 परिवार परेशान

Tue Aug 11 , 2026
ग्वालियर, कुंदन नगर में अमृत योजना के तहत बिछाई गई पाइपलाइन से घरों को कनेक्शन नहीं मिलने से क्षेत्र के करीब 150 परिवारों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।   कुंदन नगर निवासी यशवंत शर्मा अपने मित्र के साथ नगर निगम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को […]

You May Like