पुलिस ने किया चोर को गिरफ्तार दो पहिया वाहन बरामद

भोपाल। बजरिया थाना पुलिस ने एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के पास से मिले चोरी के वाहन को भी जब्त कर लिया है. आरोपी का आपराधिक रिकार्ड भी अब पुलिस खंगाल रही है.

पुलिस के मुताबिक 28 फरवरी को फरियादी दशरथ मालवीय निवासी पुरुषोत्तम नगर सेमरा कला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुरूषोत्तम ने पुलिस को बताया कि 27 फरवरी को देर रात खाटू श्याम मंदिर के सामने से उनकी स्कूटी चोरी हो गई. मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने कार्रवाई शुरू की.

घटना स्थल स्थल व आसपास के सीसीटीव्ही फुटेज खंगालने पर अज्ञात आरोपी को पुलिस ने चिन्हित किया. आरोपी की गिरफ्तारी करते हुए पुलिस ने चोरी के वाहन को लेकर पूछताछ की, तो आरोपी ने इसे स्वीकार किया. पुलिस ने आरोपी के पास से मिले वाहन को जब्त कर लिया है. पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान सौरभ जाटव (27) निवासी सेमरा कला बताया. पुलिस अब सौरभ का अपराधिक रिकार्ड खंगाल रही है.

Next Post

बदमाशों को नहीं पुलिस का खौफ घर और अस्पताल में चली गोलियां

Sat Mar 14 , 2026
भोपाल। शहर में एक बदमाश के घर पर दूसरे गुट के बदमाश ने अपने साथियों के साथ फायरिंग कर दी. शनिवार को हुई गोलीबारी में एक युवक के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया. इतना ही नहीं फायरिंग करने वाले बदमाशों को पुलिस का खौफ भी नहीं […]

You May Like