ब्रिटेन के साउथेंड हवाई अड्डे पर एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त

लंदन, (वार्ता) दक्षिण-पूर्वी इंग्लैंड के एसेक्स काउंटी के साउथेंड हवाई अड्डे पर एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, उन्हें स्थानीय समयानुसार शाम 4 बजे से कुछ पहले 12 मीटर लंबे एक विमान के टकराने की सूचना मिली थी और वे घटनास्थल पर आपातकालीन सेवाओं के साथ काम कर रहे हैं।

ईस्ट ऑफ इंग्लैंड एम्बुलेंस सर्विस ने कहा कि चार एम्बुलेंस और चार खतरनाक क्षेत्र प्रतिक्रिया दल के वाहन घटनास्थल पर भेजे गए हैं।

 

Next Post

सऊदी अरब और भारत के बीच उर्वरक, पेट्रोरसायन और फार्मा क्षेत्र में सहयोग को गहरा करने पर चर्चा

Mon Jul 14 , 2025
रियाद, (वार्ता) केन्द्रीय उद्योग एवं खनिज संसाधन मंत्री जेपी नड्डा ने आज यहां सऊदी अरब के उद्योग और खनिज संसाधन मंत्री बंदर बिन इब्राहिम इब्राहिम अल खोरायफ के साथ एक बैठक की। जिसमें उर्वरक, पेट्रोरसायन और फार्मा क्षेत्र में सहयोग को गहरा करने पर चर्चा हुई। श्री जेपी नड्डा ने […]

You May Like