बाड़ा छापेखाना से लेकर माधवगंज चौराहा तक डामरीकरण शुरू

ग्वालियर। महाराज बाड़ा छापेखाना से लेकर माधवगंज चौराहा तक डामरीकरण सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन हुआ। यह सड़क निर्माण कार्य कल रात्रि से प्रारंभ भी हो गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नेता प्रतिपक्ष हरिपाल, वरिष्ठ समाजसेवी अमर कुटे, सतपाल जादौन, मनोज मोटरकार, जवाहर प्रजापति, मार्केट अध्यक्ष पुनीत कोहली, आनंद अग्रवाल, वरिष्ठ व्यापारी लक्ष्मी नारायण तपा , दिनेश तपा , विनोद कटारे, गोपाल तपा, डालचंद वर्मा, रॉबिन जैन उपस्थित रहे।

भूमि पूजन के पश्चात पार्षद अनिल सांखला ने ठेकेदार को स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़क उच्च गुणवत्ता के अनुसार बने और आने वाले 10 वर्षों तक किसी शिकायत की गुंजाइश न रहे। उन्होंने कहा “मुझे सिर्फ गुणवत्ता का काम चाहिए, कोई लापरवाही ना हो।

Next Post

सीएम हाउस में वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ी क्रांति गौड़ का सम्मान

Fri Nov 7 , 2025
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्ल्ड कप 2025 की भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयनित प्रदेश की प्रतिभावान खिलाड़ी सुश्री क्रांति गौड़ का मुख्यमंत्री निवास पर पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने क्रांति गौड़ के माता-पिता मुन्ना सिंह गौड़ एवं श्रीमती नीलम सिंह गौड़ को […]

You May Like