
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्ल्ड कप 2025 की भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयनित प्रदेश की प्रतिभावान खिलाड़ी सुश्री क्रांति गौड़ का मुख्यमंत्री निवास पर पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने क्रांति गौड़ के माता-पिता मुन्ना सिंह गौड़ एवं श्रीमती नीलम सिंह गौड़ को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की बेटी क्रांति ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
